शनिवार, 2 मई 2020

खुला आसमान-सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

INDIA 1976 SURYAKANT TRIPATHI NIRALA 1896-1961 MNH SINGLE STAMP ...
बहुत दिनों बाद खुला आसमान!
निकली है धूप, खुश हुआ जहान!
दिखी दिशाएँ, झलके पेड़,
चरने को चले ढोर--गाय-भैंस-भेड़,
खेलने लगे लड़के छेड़-छेड़--
लड़कियाँ घरों को कर भासमान!सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता ...
लोग गाँव-गाँव को चले,
कोई बाजार, कोई बरगद के पेड़ के तले
जाँघिया-लँगोटा ले, सँभले,
तगड़े-तगड़े सीधे नौजवान!
पनघट में बड़ी भीड़ हो रही,
नहीं ख्याल आज कि भीगेगी चूनरी,
बातें करती हैं वे सब खड़ी,
चलते हैं नयनों के सधे बाण!
निराला रचनावली 6 | Nirala Rachnawali ...

कोई टिप्पणी नहीं: