हमने बहुत बार देखा है और सुना भी है कि ....पत्नी ऐसी होती है या फिर बीबी वैसी होती हैं....इतना ही नहीं सारे जोक्स में से जहां तक मैं समझती हूं 90 % जोक्स बीबियों पर होते हैं.... और मजेदार बात ये है कि ये बीबियाँ इन जोक्स पर स्वयं भी हंसती है...
सच बात तो ये है कि ये बीबियाँ बड़ी ही निराली और अनोखी होती हैं.... मेरी ये बात शायद आपको कुछ अटपटी लगे.... पर इतना कहूंगी कि कभी पत्नियों पर गौर करिए... आपने शायद कभी नोटिस किया हो जब आप ऑफिस के लिए जाते समय बीबी को टिफिन बनाने में देर हो जाने पर..... गुस्से में बिना टिफिन के चले जाते हैं .....तो वह पूरा दिन बीवी का खराब हो जाता है वह आपके बिना दिन भर खाना नहीं खाती .... लेकिन दिन के पूरे काम यथावत करती ही रहती है....
इतना ही नहीं जब कभी आप रात में नाराज होकर बिना खाना खाए सो जाते हैं तो बीवी आपको मान मनुहार करके मना ही लेती है और भूखे पेट सोने नहीं देती जबकि वह खुद बिना खाए सो जाती है....
इसके अतिरिक्त.एक किस्सा मै आपको बताती हूं....
एक बार किसी पति पत्नि का छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया .... गर्मियों की रात थी दोनों गुस्से में अपनी अपनी जगह सो गए .....करीब आधी रात को पति को प्यास लगी वह उठा और पास ही में रखी मेज पर वाटर कूलर से खुद उठकर पानी पिया ........पानी पीकर जैसे ही वह बिस्तर पर जाने के लिए मुड़ा उसने देखा पास ही बिस्तर पर लेटी बीवी उसे गुस्से से देख रही थी और बोली आपने पानी खुद क्यों किया पति भी गुस्से में था अकड़ कर बोला हाथ-पांव सलामत है खुद भी सकता हूं तुम्हारा मोहताज नहीं हूं.....
पत्नी गुस्से से उठ कर बैठ गई और जोर से बोली एक बात गौर से सुन लो लड़ाई अपनी जगह है लेकिन मैं अपना हक और अपनी खुशी किसी को जीने नहीं दूंगी और ना ही किसी का अधिकार होने दूंगी....
पति हक्का-बक्का उसे देखता रहा फिर पत्नी बोली आपको पता है..... पानी देते हुए या आपका काम करते हुए मुझे कितनी खुशी होती है भले ही हमारी लड़ाई हो या फिर आपस में बातचीत बंद हो....
यह मैं आपको बता देती हूं कि आप ना तो पानी खुद पिएंगे और ना ही खाना खुद लेकर खाएंगे बीवी की आंखें इतना कहते हुए नम और सुर्ख थी....
पति ने स्नेह से उसे देखते हुए गले से लगा लिया और झगड़े को वहीं पर विराम दिया 💕
........................
समय के साथ वक्त आगे बढ़ता गया .....कुछ सालों बाद या एक अंतराल बाद जब एक रात को पति पानी पीने के लिए उठा तो..... उसने दीवार पर लगी अपनी पत्नी की खूबसूरत तस्वीर को देखा उसकी आंखों से पानी की अविरल धारा बहने लगी उसने हाथों से भरे मन से उस तस्वीर को सहलाया.....
तब उसे अपनी पत्नी की वह बात याद आई जब वह कहती थी... चाहे लड़ाई हो या झगड़ा हो या फिर बातचीत बंद हो .....लेकिन मोहब्बत तो मोहब्बत होती है मोहब्बत कभी मरती नहीं
सच में पत्नियां होती ही ऐसी अलबेली है एक पहेली की तरह वह अपने अधिकारों का भरपूर सम्मान करके बड़े ही जतन से सहेज कर उन पर अपना पूरा हक जमा कर रखती हैं.... ❤️
Dr नीलम गुप्ता "नीरा"