शनिवार, 16 मई 2020

जलजला-राजन विघार्थी

मेरे दिल की दीवारों को हिलाया है,
जब-जब तेरी यादों  का जलजला आया है,
कुछ सवप्न खण्डहर हुए ,
कुछ  अहसासों का मलबा निकला 
नवनिर्माण को अपनों का फिर कुनबा निकला /
             दिल की दीवारें कमजोर हैं
            फिर भी यहां जलजले आते हैं
           कभी उनकी यादें आती हैं
       कभी वो खुद चले आते हैं/
वो जलजला सी मेरी जिन्दगी मे आती है
सारीरिक,मानसिक,आर्थिक,सामाजिक ढांचा
हिलाती है,
मैं मलबा समेटता रहता हूँ,
वो भाटा सी वापस चली जाती है//
   राजन विघार्थी
27/07/17

कोई टिप्पणी नहीं: