आओ हम सब मिल कर मनाए ...विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
चलो आओ हम सब मिलकर ये संकल्प लें, धूम्रपान को बंद करें |
धूम्रपान की यह है खामी, यह पहुंचाती है पर्यावरण को बड़ी हानि।
चलो आओ हम सब मिलकर ये संकल्प करें, धूम्रपान को बंद करें |
सच को स्वीकारो साथियों..
आप सिगरेट को नहीं… सिगरेट आपको पीती है... इसका नतीजा सिर्फ मौत है |
मान भी लो मेरी बात धूम्रपान का ना करें उपयोग, उससे होते अनेक रोग |
शरीर का रखना हो ध्यान, तो बंद करें धूम्रपान....|
सिगरेट-बीड़ी के सेवन से, प्रदूषित होती है वायु, फेफड़े होते हैं खराब और घट जाती है आयु |
अगर शरीर का रखना है ध्यान तो अब से बंद करो धूम्रपान।
नशे को छोड़ दो! जीवन को नया मोड दो! इस जहर से नाता ही तोड दो |
करना है अगर अपनी जर्जरता का निदान...तो कर दो धूम्रपान का वहिष्कार |
देश के प्रति अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को निभाते हम.... खुद भी और औरों को भी करें जागरूक धूम्रपान बंद करें |
गर चाहिए रोटी कपड़ा और मकान ..
तो धूम्रपान से पकड़ लें कान |
अपने देश और समाज के नौनिहालों को रखें इस जानलेवा जहर से दूर ....बंद करें धूम्रपान |
आओ हम सब मिलकर लेते हैं ये शपथ....मिटा कर देश से इस ज़हर को...एक उन्नत राष्ट बनाते हैं.. |
जहाँ ना कोई मोहताज हो रोटी कपड़ा और मकान का...
एक वैभवशाली देश बनाने के लिए ....आओ हम सब मिलकर बीड़ी सिगरेट गुटका और शराब का निषेध करें..|
चलो साथियों मिल जुल कर विश्व धूम्रपान निषेध को सफल बनायें ...|
# डॉ नीलम गुप्ता "नीरा"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें