बुधवार, 29 अप्रैल 2020

हम तो करेंगे- अशोक_चक्रधर

गुनह करेंगे 

 हम तो करेंगे

गुनह करेंगे
पुनह करेंगे।
वजह नहीं
बेवजह करेंगे।

कल से ही लो
कलह करेंगे।
जज़्बातों को
जिबह करेंगे
निर्लज्जों से
निबह करेंगे
सुलगाने को
सुलह करेंगे।
हम ज़ालिम क्यों
जिरह करेंगे

संबंधों में
गिरह करेंगे
रस विशेष में
विरह करेंगे
जो हो, अपनी
तरह करेंगे
रात में चूके
सुबह करेंगे

गुनह करेंगे
पुनह करेंगे    \
Image result for ashok chakradhar

         अशोक_चक्रधर


Image result for ashok chakradhar

कोई टिप्पणी नहीं: